Dybbuk: Horror Story | Horror Stories in Hindi

Horror Story in Hindi, Dybbuk

The Horror Story Dybbuk

Introduction to the Dybbuk

The dybbuk is revealed as a spine-chilling supernatural being that has plagued many people's nightmares. The evil ghost known as the dybbuk, which has its roots in Jewish tradition, seeks to enslave the living. In-depth analysis of the dybbuk's origins, possession tales, exorcisms, and long-lasting cultural influence are provided in this article.

Dybbuk: Horror Story, Horror Stories in Hindi
Dybbuk Horror Story

एक दिल दहला देने वाले लेजेंड की रहस्यमयी कहानी है जिसका नाम है dybbuk  तो आइए शुरू करते हैं। संजय एक जाबाज आर्मी ऑफिसर था, मगर अपनी लेग इंजरी की वजह से। उसने आर्मी छोड़ दी थी। वह वापस अपने होमटाउन मिजोरम में रहने लगा था। एक रात वह अपने घर से कुछ ही दूर पर अपने एक दोस्त सुनील के साथ बैठा था। रात बहुत हो चुकी थी और इसी वजह से पूरी रोड एकदम सुनसान थी कि तभी संजय और उसके दोस्त को उस रोड पर एक गाड़ी के आने की आवाज आई और उन्होंने देखा कि एक वाइट कलर की गाड़ी उन्हीं की तरफ आ रही थी। वह गाड़ी जाकर उन्हीं दोनों के सामने रुक गई

 और ड्राइवर ने अपना शीशा नीचे किया। वह गाड़ी एक मिडिल आयु का आदमी चला रहा था। देखने से तो वह रईस लग रहा था, लेकिन वह आदमी थोड़ा डरा हुआ था। उसने संजय और सुनील को देखा और उनसे कहा कि उसे उन दोनों की मदद चाहिए और उस मदद के बदले वह उन्हें मुंह मांगे पैसे देगा। बल्कि उस आदमी ने पैसों से भरा एक ब्रीफकेस उनके सामने रख दिया। इस पर संजय का दोस्त सुनील बहुत खुश हो गया और उसने बिना सोचे समझे उस आदमी की मदद करने के लिए हां कर दिया। 

संजय को यह सब थोड़ा अजीब लग रहा था, लेकिन फिर भी सुनील की बात मानकर वह उस आदमी के साथ गाड़ी में बैठकर चल दिए। उस गाड़ी में एक अजीब सी ठंडक थी। वह आदमी उन दोनों को उस इलाके से दूर जंगल के पास ले गया। उसने वहां गाड़ी रोकी और गाड़ी की डिक्की से दो फावड़े निकाले। उसने वह दोनों फावड़े संजय और उसके दोस्त को पकड़ाए और फिर डिक्की में पड़ा एक अजीब सा पुराना बॉक्स निकाला। उस आदमी ने उन दोनों को उस बॉक्स को दफनाने को कहा और कहा, उसे इसी काम के लिए उनकी मदद चाहिए थी। संजय को वह बॉक्स देखकर अचानक घबराहट सी होने लगी। लेकिन वह कुछ बोल पाता उससे पहले ही उसका दोस्त उसे खींचकर जंगल के थोड़े अंदर ले गया। वह दोनों मिलकर अभी गड्ढा खोद ही रहे थे

कि वह सूट बूट वाला आदमी अपनी गाड़ी स्टार्ट करके जल्दी से वहां से निकल गया। वह आदमी उस पैसों से भरे ब्रीफकेस को भी वहां छोड़कर चला गया था। उसे ऐसे भागते हुए देखकर संजय को अब और डर लगने लगा था। उसने अपने दोस्त को वहां से चलने को कहा, मगर उसका दोस्त उस बॉक्स को खोलना चाहता था। इस बात पर संजय और उसके दोस्त की बहस हो गई और संजय उसके बिना ही अपने घर वापस चला गया। संजय के जाने के बाद उसके दोस्त को भी डर लगने लगा। वीरान जंगल में सुनील अकेला हाथ में एक अजीब सा बॉक्स पकड़े खड़ा था। मगर कहते हैं ना इंसान का दिमाग बहुत खतरनाक चीज है।

 आखिरकार उसने वह बॉक्स खोल दिया। उस बॉक्स में कई सारी अजीब चीजें पड़ी थी। पुरानी अंगूठी, किसी की कंघी, सिक्के और न जाने क्या क्या। अचानक ही वह उस बॉक्स में इतना खो सा गया। मानो बॉक्स ने उसे हिप्नोटाइज कर दिया हो। तभी सुनील को एक जोर का धक्का लगा और वह उस बॉक्स से दूर जाकर गिरा। फिर उस बॉक्स के अंदर से एक औरत की आत्मा बाहर निकली। आत्मा एक बेहद डरावनी सफेद परछाई थी। जो सीधा जाकर सुनील में समा गई। वहीं दूसरी तरफ संजय बेचैनी में अपने घर पहुंच चुका था। उसने घर जाते ही इंटरनेट पर उस बॉक्स के बारे में रिसर्च करना शुरू कर दिया

 और उसे कुछ ऐसा पता चला जिससे उसके होश उड़ गए। वह बॉक्स जो उन्हें दफनाने को मिला था वह एक dybbuk था, एक ऐसा बॉक्स जिसमें कुछ ज्यूइश रिलिजन के लोग भयानक आत्माओं को कैद करते हैं ताकि वह किसी को नुकसान नहीं पहुंचा सके, यह बॉक्स अगर एक बार किसी इंसान से जुड़ जाए तो उसकी जान लेने तक उसका पीछा नहीं छोड़ता। ये पढ़कर संजय उसी वक्त अपने दोस्त सुनील को बचाने जंगल की तरफ भागा। मगर तब तक बहुत देर हो चुकी थी। संजय का दोस्त उस बॉक्स से possess होकर बिल्कुल एक शैतानी आत्मा जैसा लग रहा था और वैसे ही बर्ताव कर रहा था। 

उसकी आंखें सफेद पड़ गई थी और चेहरे पर उसकी नसें दिख रही थी। संजय को देखते ही वह जोर से चीखा और बेहोश होकर नीचे गिर गया। उसके बेहोश होते ही उसके बगल में पड़ा वह dybbuk बॉक्स खुद ब खुद बंद हो गया। ये देख कर संजय अपने बेहोश दोस्त के पास पहुंचा, लेकिन उसकी नब्ज बंद पड़ गई थी। वह गुजर चुका था। इस हादसे के बाद संजय को इतना गहरा सदमा लगा कि वह कई महीनों तक बीमार रहा। ठीक होने पर उसने अपना शहर हमेशा हमेशा के लिए छोड़ दिया और वह उस डीबग बॉक्स को कभी नहीं भूल पाया। एक बॉक्स अपने कितने ऐसे भयानक राज छुपाए बैठा है।

Read more best horror story

Post a Comment

0 Comments