Real Horror Story in Hindi: 1920 Haunted Castle | Regar Rajasthani

"भूतों की कहानी: 1920 का भूतिया किला और असली हॉरर स्टोरी"


1920 Haunted Castle

1920 फिल्म शूटिंग लोकेशन, रियल हॉरर स्टोरी दोस्तों 1920 फिल्म इंडिया की सबसे ज्यादा पॉपुलर हॉरर फिल्म में से एक है। लेकिन क्या आपको पता है कि इसकी शूटिंग एक ऐसी जगह हुई है, जिसके ऊपर खुद एक हॉरर फिल्म बन सकती है।

   Real Horror Story in Hindi 1920 Haunted Castle


एल्टन क्लासिक कैसल दुनिया की सबसे हॉन्टेड जगहों में से एक है। यह सिर्फ अपनी ब्यूटी के लिए ही नहीं बल्कि अपने हॉरर लेजेंड्स के लिए भी फेमस है। लेकिन इसके बावजूद इस कासल में आज भी कई वीआईपी पार्टीज और गेट टुगेदर होते हैं। इसी के चलते विलियम्स फैमिली ने भी डिसाइड किया था कि वो अपनी छोटी बेटी कैरेन की बर्थडे पार्टी एल्टन कासल में ही करेंगे। 


"डर का किला: भारतीय इतिहास का भयानक रहस्यमयी किला और उसकी डरावनी कहानी"
Real Horror Story in Hindi 1920 Haunted Castle

विलियम्स फैमिली कई सालों से लंडन में रह रही थी और उनकी छोटी बेटी कैरेन 10 साल की होने वाली थी। कैरेन का एक बड़ा भाई भी था जिसका नाम हैरी था। हैरी अपने घर में किसी से भी ज्यादा बात नहीं करता था। सबको लगता था कि शायद टीनएजर होने की वजह से वो शांत रहता है। मगर कैरेन को हमेशा ही लगता था कि हैरी बहुत परेशान रहता है। हैरी ने अपने पेरेंट्स को एल्टन कासल आने से कई बार मना किया था, मगर उन्होंने उसकी बात नहीं सुनी और कासल को पाँच दिन के लिए बुक कर लिया। 


"1920 का भूतिया किला: एक असली हॉरर स्टोरी जिसने सबको रचा है भयभीत"

पांचवे दिन कैरेन की बर्थ डे पार्टी थी। विलियम्स फैमिली जैसे ही एल्टन कासल पहुंचे। हैरी के हाव भाव और ज्यादा बदल गए हैं। यह बाते कैरेन नोटिस कर ली और उसने अपने भाई से पूछने की कोशिश की कि आखिर बात क्या थी। मगर वह कुछ नहीं बोला। उन्हें वहां पहुंचते पहुंचते रात हो गई थी और इसी वजह से विलियम्स फैमिली खाना खाकर सोने चली गई। 


"जानिए इस डरावने किले की कहानी, जहां भूतों के संगीत बजते हैं, प्रेतों की रौशनी चमकती है और भयानक रहस्यों की परत उठती है"

अपने रूम तक जाते हुए कैरेन को स्टेयरकेस पर एक बच्चा दिखा, जिसकी उम्र लगभग उसके जितनी ही थी। कैरेन ने हाथ हिलाकर उस बच्चे को हेलो किया, मगर वह बच्चा सीढ़ियों से ऊपर भाग गया। कैरन भी उसके पीछे पीछे जाने लगी और उसने देखा कि वह बच्चा उसके भाई हैरी के रूम में घुस रहा था। कैरन रूम के अंदर जा पाती उससे पहले ही उसने देखा कि हैरी दौड़ता हुआ अपने रूम से बाहर आया। उसके चेहरे पर एक अजीब सा खौफ था और उसका डर के मारे पसीना बहा रहा था। हैरी ने कैरन का हाथ पकड़ा और उसे उसके रूम में ले गया। कैरन को अपने भाई के हाव भाव बिल्कुल समझ नहीं आ रहे थे तो उसने हैरी से उस बच्चे के बारे में पूछा। 

हैरी यह सुनकर चौंक गया और उसने कैरन को उस बच्चे से दूर रहने को कहा। इसके बाद वह दोनों अपने अपने रूम में सो गए। सोते हुए कैरेन को ऐसा लगा कि जैसे उसके सर पर किसी ने हाथ रखा था और धीरे धीरे वह हाथ उसके गले तक जा रहा था और अचानक ही उसे चोक करने लगा था। कैरेन ने जैसे ही आंख खोली उसके होश उड़ गए। हैरी उसके ऊपर बैठा उसका गला दबा रहा था। कैरेन डर के मारे चिल्लाने लगी और तभी उसके पेरेंट्स भागते हुए रूम में आ गए। कैरेन ने अपने पेरेंट्स को बताया कि कैसे हैरी उसे मारने की कोशिश कर रहा था। उसके पेरेंट्स ये सुनकर घबराए थे। हैरी ने कभी भी ऐसा कुछ नहीं किया था। हैरी अचानक ही रोने लगा और कहने लगा कि जब उसने देखा तो कैरेन की जगह कोई डरावना सा इंसान बेड पर सोया हुआ था और इसलिए हैरी ने उस पर हमला किया था। 

उसके पेरेंट्स को लगा कि शायद हैरी को किसी तरीके का भ्रम हुआ होगा, इसलिए उस रात उन्होंने हैरी को अपने रूम में ही सुला लिया। उस रात के बाद ज्यादातर हैरी अपने रूम में ही रहता था और वो अपने रूम की खिड़की से गार्डन में खेल रही कैरेन को देखता रहता था। कैरेन की बर्थडे पार्टी से दो दिन पहले उसके मॉम डैड एल्टन कासल से दूर किसी काम से गए थे। कैरेन को कासल में अक्सर वो बच्चा नजर आया करता था जिसे उसने पहले दिन देखा था। उसी रात कैरेन अपने रूम में बैठी अपनी बर्थडे ड्रेस को पहनकर देख रही थी कि तभी उसने शीशे में देखा कि वही बच्चा उसके रूम में झांक रहा है। 

कैरेन जैसे ही मुड़ी तो बच्चा अब वहां नहीं था। कैरेन दरवाजे से निकलकर कॉरिडोर में गई और उसने देखा कि वो बच्चा स्टेयरकेस के पास खड़ा स्माइल कर रहा था। मानो कैरेन को अपने साथ खेलने के लिए बुला रहा हो। कैरेन भी उसकी तरफ बढ़ने लगी। मगर तभी अचानक कुछ ऐसा हुआ कि कैरेन के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

कॉरिडोर के अंधेरे से एक बहुत ही डरावना आदमी हाथ में हथौड़ा लिए आया और उसने वो हथौड़ा सीधा उस बच्चे के सर पर मार दिया। वह बच्चा उस वार की वजह से सीढ़ियों से नीचे गिर गया और नीचे गिरते ही गायब हो गया। कैरेन यह देखकर बहुत ज़ोर से चिल्ला पड़ी। उस आदमी की नजर कैरन की ओर गई और वह उसकी तरफ आने लगा। तभी हैरी वहां आ गया और उसने अपनी बहन कैरन को धक्का दिया और खुद उस आदमी के सामने आ गया। 

वह आदमी हैरी के आर पार हो गया। पर ऐसा होते ही वह आदमी भी वहां से गायब हो गया। मगर हैरी बुरी तरह कांपने लगा। उसकी आंखें सफेद हो गई और उसके मुंह से झाग निकलने लगे। हैरी वहीं नीचे गिर गया और उसकी बॉडी अकड़ने लगी। वह बहुत ही ज्यादा भयानक लग रहा था। देखते ही देखते हैरी बिल्कुल शांत हो गया। उसकी मौत हो चुकी थी। यह देखकर कैरन सर से लेकर पांव तक खौफ में थी। कुछ देर तो वह वहीं जमी खड़ी रही मगर फिर हिम्मत करके वह हैरी के रूम में गई और हैरी के फोन से उसने अपने पेरेंट्स को कॉल किया। 

जब मिस्टर एंड मिसेज विलियम्स घर पहुंचे तो कैरेन हैरी के रूम में बेहोश पड़ी थी। जब होश में आई तब उसे कुछ भी याद नहीं था। पूरी विलियम्स फैमिली इस इंसिडेंट से हिल चुकी थी। उन्होंने जब हैरी का सामान छाना तो उन्हें उसकी एक डायरी मिली, जिसमें उसने लिखा था कि उसे मरे हुए लोग नजर आते थे। हैरी ने बचपन में भी यह सब अपनी मॉम को बताने की कोशिश की थी, पर उन्होंने कभी उसका विश्वास नहीं किया। और हैरी का मजाक समझकर उसे इग्नोर कर दिया। हैरी को अपना एक गिफ्ट एक कर्स की तरह लगने लगा था और वह कैरन की सेफ्टी के लिए बहुत परेशान रहता था। एल्टन कासल में आते ही हैरी को वहां रह रही आत्माएं दिखने लगी थी और वह यह जानकर और परेशान हो गया था कि कैरन को भी उस बच्चे की आत्मा नजर आने लगी थी। 

उस बच्चे के अलावा वहां एक और इविल आत्मा भी थी जो कैरन को मारना चाहती थी और उसी आत्मा से कैरन को बचाते बचाते हैरी ने अपनी जान दे दी।आसपास पूछने पर पता चला कि हैरी सच कह रहा था। इस कैसल की कहानियों पर मानें तो वहां तीन आत्माएं रहती थी। कभी किसी को एक औरत का भूत दिखता था, जिसे लोग कैसल की मालकिन कहते थे तो कभी एक छोटे बच्चे का और साथ ही वहां एक बहुत ही ईविल स्पिरिट का भूत भी था। लोग कहते हैं कि ईविल स्पिरिट एक कारपेंटर की है जो उस कैसल में काम करता था। 

उस कारपेंटर की कैसल के मालिक से लड़ाई हो गई थी और इसलिए उस कैसल के मालिक ने बड़ी बेरहमी से उसे मार डाला था। उस दिन के बाद से पूरी विलियम्स फैमिली कभी कैरेन का बर्थडे दोबारा नहीं मना पाई, क्योंकि उसका जन्मदिन अब उन्हें एक बेहद खौफनाक हादसे की याद दिलाता था।

Read more best horror story

Post a Comment

0 Comments